Sunday, July 11, 2021

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना : Online Application Form | Apply Online Form

 Beti bachao beti padhao yojana | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 2020 | प्रधानमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  योजना | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना फॉर्म

नमस्कार दोस्तों | कैसे हैं आप | उम्मीद है आप अच्छे ही होंगे | आज हम आपको  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में बताएंगे  भारत सरकार  बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए निरंतर  कार्य कर रही है इसलिए  समय-समय पर नई नई योजनाओं को शुरू  करती है  जिससे बेटियों को  सशक्तिकरण  प्राप्त हो  और  वह आत्मनिर्भर बन सकें  और अपना भविष्य उज्जवल कर सकें  इसी संदर्भ में  प्रधानमंत्री मोदी जी ने  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  योजना  शुरू की है| 


मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना: Apply Online

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं  बेटियों को लेकर लोगों की मानसिकता अभी भी बदली नहीं है  लोगों की मानसिकता बदलने के लिए  हमारे देश की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है वर्तमान में  लड़कियों का स्तर  लड़कों की तुलना में घटता जा रहा है  लड़कियों की उपस्थिति  सही नहीं मानी जाती है  इस मानसिकता को बदलना होगा  और लड़कियों को बोझ समझा जाता है इसलिए उनकी भ्रूण हत्या कर दी जाती है जिस वजह से बेटियों की संख्या में गिरावट आ रही है |

इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को शुरू किया गया है | और कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं   इस योजना के ज़रिये बेटियों के भविष्य की उज्जवल बनाना और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना | और इस योजना के ज़रिये होने वाली भ्रूण हत्या को रोकना | इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि  लिंग अनुपात  में जो कमी आ रही है उसको पूरा किया जाए और लड़कियों को एक समान माना जाए  लड़कों को अधिक लड़कियों को कम  इस  सिस्टम को बदलने के लिए इस Beti Bachao Beti Padhao Scheme के शुरू किया गया है ।

जमा की जाने वाली धनराशि और वापस मिलने वाली धनराशि 

बेटी के बैंक अकाउंट में हर महीने 1000 रूपये जमा करने पर

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी के अकाउंट में उसके अभिभावक को ₹1000 जमा करने होते हैं इस प्रकार से प्रत्येक वर्ष ₹12000 धनराशि को जमा  करने होंगे फिर 14 वर्षों में अकाउंट में कुल 1 ,68 000 रूपये की धनराशि जमा की जाएगी | बैंक अकाउंट के 21 वर्ष बाद परिपक्व होने के बाद आपकी बेटी को 6 ,07 ,128 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी | जब बेटी 18 वर्ष की आयु की हो जाएगी तो आप 50% धनराशि निकाल सकते हैं और बाकी 50% बेटी की शादी के समय भी निकाली जा सकती है। इससे बेटी की शादी करने में भी आसानी हो जाएगी और बेटी को उच्च शिक्षा भी प्राप्त करने में कोई आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा|

बैंक अकाउंट में प्रतिवर्ष 1 .5 लाख रूपये जमा करने पर

दोस्तों यदि आप Beti Bachao Beti Padhao Scheme 2020 के अंतर्गत बेटी के बैंक अकाउंट में प्रतिवर्ष 1 .5 लाख रूपये जमा करते है तो आपको 14 वर्षो तक अपनी बेटी के खाते में कुल 21 लाख रूपये जमा होंगे | खाते के परिवक्व होने के बाद आपकी बेटी को 72 लाख रूपये प्रदान किये जायेगे | इससे आपको एक मुश्त राशि प्राप्त हो जाएगी आप इसका प्रयोग बेटी के भविष्य को उज्जवल करने में कर सकते हैं|

BBBP Scheme के लाभ

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना  का लाभ प्राप्त करने के लिए  आप इस योजना के अंतर्गत अपनी बेटी का अकाउंट खुलवा सकते हैं बेटी की उम्र उसके जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की होनी चाहिए इसे उम्र के बीच  अकाउंट खुलवा  सकते है |
  • इस योजना के माध्यम से लड़कियों को आर्थिक  समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और  यह योजना लड़कियों के लिए बेहतरीन  भविष्य  बनाने में सहायक होगी  |
  • हमारे देश में  लड़कियों के प्रति  जो भावना है उसको बदलना है  और इस योजना के ज़रिये देश में लड़कियों की भ्रूण हत्या रोका जा सकता है |
  • लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव कम हो जाएगा।
  •  लड़कियों को शिक्षित होने में किसी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा|

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पात्रता

  • Beti Bachao Beti Padhao योजना  के तहत यदि आप आवेदन करना चाहते हैं  तो  बेटी की आयु 10 वर्ष होनी चाहिए।
  • बेटी के नाम पर एक सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुला होना चाहिए।
  • बेटी  को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है |

Beti Bachao Beti Padhao Scheme के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • माता पिता का पहचान पत्र
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में आवेदन कैसे करे?

  • दोस्तों  यदि आप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अपनी बिटिया का आवेदन करवाना चाहते हैं  तो आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा फिर आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे  |
  • सबसे पहले आवेदक बेटी  को महिला और बाल विकास मंत्रालय की Official Website पर विजिट करना  होगा |
  •  इसके पश्चात  होम पेज ओपन हो जाएगा|
  •   अब होम पेज पर आपके सामने  वुमन एंपावरमेंट स्कीम का ऑप्शन  शो होगा  |
  •  आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर आपके सामने नेक्स्ट पेज ओपन हो जाएगा |
  •  इस पेज पर आपको Beti Bachao Beti Padhao Yojana के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  •   फिर आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर न्यू पेज ओपन हो जाएगा |
  •  इस पेज पर  कुछ सूचना दी गई होगी आपको इस सूचना को ध्यान पूर्वक पढ़ना है |
  • फिर दी गई आवेदन प्रक्रिया को  कंप्लीट करना है और |
  • इसके बाद सबमिट का ऑप्शन  आएगा |
  • फिर आपको सबमिट के ऑप्शन  पर क्लिक करना है  |
  • इस प्रकार आप का पंजीकरण कंप्लीट हो जाएगा  |

पीएम मोदी योजना 2021

BBBP Yojana में ऑफलाइन आवेदन कैसे करे ?

सबसे पहले आपको अपने नज़दीकी बैंक में या पोस्ट ऑफिस में अपने सभी दस्तावेज़ों को लेकर जाना होगा | इसके बाद आपको वह से इस योजना का तहत अकाउंट खुलवाने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा | आवेदन फॉर्म लेने के बाद आपको सभी जानकारी भरनी होगी | सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज़ों को अटैच करके बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा | इस तरह आपकी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की पात्र होंगी |

Read more other info : Click here

See this - minimilitiahub.com


No comments:

Post a Comment